मंगलवार, 25 अक्टूबर 2011

diwali poojan vidhi

  दीपावली पूजन विधि :- दीपावली की रात को अपने घर को एवं स्वयं को सुद्ध स्वछ रखते हुए पुरे परिवार के साथ सर्धा भाव से माँ लक्ष्मी की आराधना करनी चाहिए इस दिन माँ लक्ष्मी एवेम श्री गणेश जी की नूतन प्रतिमाओ का ही पूजन करना चाहिए पूजन के लिए गणेश जी के दाहिने भाग में लक्ष्मी जी को विराजित करे लक्ष्मी जी को अस्तदल कमल बनाकर विराजित करे पूजा सामग्री जिसमे जल, घंटा, सरसों, अथवा तिल के तेल का दीपक हो, को बाये और रखे बाकि सामग्री सामने रखे आप पूर्व दिशा की और मुह करके बैठे, कलश की स्थापना करे कलश पर स्वस्तिक बनाये रोली मोली चढाये कलश में जल चन्दन दूब, कुश, सुपारी, पंचरतन,और द्रव्य डाले फिर पूर्ण  पात्र नारियल और वस्त्रादि अर्पित करे  साथ ही जो भी आपके पास यन्त्र आदि हो उनको भी सामने रखे  और पूजा करे,फिर श्री गणेश का ध्यान करते हुए उन्हें आसन दे फिर पाव धुलाये और दूध, घी, दही, सहद और शकर से स्नान कराये और साथ ही माँ लक्ष्मी जी का भी इसी प्रकार से स्नान कराये माँ लक्ष्मी जी को हल्दी से स्नान जरूर कराये तथा माता जी को वस्त्र ,उपवस्त्र श्रंगार का सामान आभुसन  दूप  दीप हल्दी चन्दन सिन्दूर, कुमकुम, इत्र अक्षत कमल पुष्प दुब मिस्ठन चदाये  पुरे समय ॐ महालक्ष्मी  नमः मंत्र का जाप करे दीपावली की पूरी रात ही किसी भी मंत्र की सिद्धि के लिए शुभ होती है हो सके तो श्री सूक्त का पाठ जरूर करे|

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें